13 जून 2011 - 19:30

बाबा रामदेव ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। बाबा को आज जौली ग्रांट अस्पताल से छुट्टी मिली। अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों ने बताया कि बाबा की हालत में अब काफी सुधार है।

बाबा रामदेव ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। बाबा को आज जौली ग्रांट अस्पताल से छुट्टी मिली। अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों ने बताया कि बाबा की हालत में अब काफी सुधार है।अस्पताल के छुट्टी मिलने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए बाबा रामदेव ने कहा कि सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के मुद्दे पर संघर्ष जारी रहेगा। इसके अलावा बाबा ने कहा कि सरकार को काले धन को राष्ट्रीय संपत्ति घोषित करना चाहिए।बाबा रामदेव ने कहा कि अब नई ऊर्जा और नई योजना के साथ भ्रष्टाचार और काले धन के खिलाफ संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने समर्थन के लिए लोगों को धन्यवाद दिया।उल्ले‌खनीय है कि लगातार 9 दिन से अनशन पर बैठे बाबा रामदेव को हालत बिगड़ने पर देहरादून के जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से आज बाबा को छुट्टी दे दी गई।